पोप फ्रांसिस को 38 दिनों बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, वेटिकन के लिए हुए रवाना

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस को 38 दिनों के बाद रविवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया जिसके बाद वह वेटिकन के लिए रवाना हो गए हैं। पोप फ्रांसिस ने अस्पताल की बालकनी से भीड़ का अभिवादन किया और लोगों को आशीर्वाद भी दिया। गौरतलब है, पोप फ्रांसिस स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण 14-फरवरी को अस्पताल में भर्ती हुए थे।