पेप्सी के एक 'थ्रेड्स' पोस्ट को कई लोगों ने रेप कल्चर को बढ़ावा देने वाला बताया है। अब डिलीट हो चुके पोस्ट में लिखा था, "पेप्सी वाइल्ड चेरी तब आती है जब सामान्य चेरी 'इजाज़त लेना' बंद कर दे।" एक यूज़र ने कहा, "यह घिनौना और परेशान करने वाला है...इसमें सहमति को हल्के में लिया गया है।"