पेपर लीक के खिलाफ नया बिल संसद के दोनों सदनों से हुआ पास
पेपर लीक के खिलाफ लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हो गया है। हालांकि, विपक्ष ने वोटिंग से पहले ही सदन से वॉकआउट कर दिया। इस बिल में 10 साल तक की जेल की सज़ा और ₹10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान है।