प.बंगाल में महिला प्रोफेसर ने कक्षा में की छात्र से 'शादी', वीडियो आया सामने
पश्चिम बंगाल के मौलाना अबुल कलाम आज़ाद टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में एक वरिष्ठ महिला प्रोफेसर ने अपने छात्र से शादी कर ली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद यूनिवर्सिटी ने 3-सदस्यीय पैनल का गठन कर प्रोफेसर से स्पष्टीकरण मांगा। बकौल प्रोफेसर, यह एक 'साइको-ड्रामा' था जो उनके विषय की पढ़ाई का हिस्सा था।