पश्चिम बंगाल सरकार ने 116 साल पुराने कानून में बदलाव करते हुए शराब दुकानों में महिलाओं को काम करने की इजाज़त दे दी है। अब पश्चिम बंगाल में बार व पब में महिलाएं शराब परोस सकती हैं। हालांकि, बीजेपी ने इसका विरोध करते हुए सवाल किया है कि बार में काम करते वक्त महिलाओं की सुरक्षा का क्या होगा।