प. बंगाल के बीरभूम हिंसा मामले में सीबीआई ने मुंबई से 4 लोगों को किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा मामले में सीबीआई ने गुरुवार को मुंबई से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। 21 मार्च को हुई इस घटना में सीबीआई की यह पहली गिरफ्तारी है। गौरतलब है कि टीएमसी नेता भादू शेख की हत्या के बाद हुई हिंसा में 9 लोगों की जलकर मौत हो गई थी।