टीटागढ़ (पश्चिम बंगाल) में एक स्कूल की छत पर हुए बम विस्फोट के मामले में पुलिस ने 18-19 साल के 4-आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में से 3 स्कूल के पूर्व छात्र हैं। बकौल पुलिस, प्रथम दृष्टया आरोपियों ने स्कूल के कुछ छात्रों से व्यक्तिगत दुश्मनी का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया।