पेमेंट न मिलने पर ड्राइवर ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग के क्रिकेटरों के किट बैग बस में किए बंद

बांग्लादेश प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइज़ी दरबार राजशाही के बस ड्राइवर ने पेमेंट न मिलने पर खिलाड़ियों के किट बैग बस में बंद कर दिए। उसने कहा कि वह बैग तभी लौटाएगा जब उसका बकाया चुकाया दिया जाएगा। गौरतलब है, कई विदेशी क्रिकेटर और राजशाही के स्टाफ सदस्य भुगतान न होने के कारण पहले से एक होटल में फंसे हुए हैं।