पिया डांडिया ने रचा इतिहास, फ्लोरिडा से कांग्रेस के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं
भारतीय मूल की पिया डांडिया ने अमेरिका के फ्लोरिडा से US हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। वह फ्लोरिडा से अमेरिकी कांग्रेस के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बन गई हैं। उन्होंने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से रिपब्लिकन उम्मीदवार केसी असकर को हराया है। पिया को 51.9% वोट मिले। वह पूर्व हाईस्कूल प्रिंसिपल हैं।