Crisil के मुताबिक, अक्टूबर में घर पर बनी शाकाहारी थाली की कीमत सालाना आधार पर 12% बढ़कर ₹31.2 हो गई। प्याज़, टमाटर, तेल, चावल और LPG की बढ़ती कीमतों से ऐसा हुआ। वहीं, नॉन-वेज थाली की कीमत 9% बढ़कर ₹59.2 हो गई। प्याज़ के दाम 116% उछले जबकि ब्रॉयलर चिकन और चावल महंगे होने से नॉन-वेज थाली की लागत बढ़ी।