प्यार बना पागलपन! यूपी में मौसेरे भाई ने दो बहनों को गोली मारकर खुद को भी किया शूट
गोरखपुर (यूपी) में एक शख्स ने कथित तौर पर एकतरफा प्यार में शुक्रवार दोपहर एक युवती व उसकी बहन को गोली मार दी और खुद को भी गोली मार ली। तीनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। बकौल रिपोर्ट्स, रिश्ते में दूर का मौसेरा भाई लगने वाला यह शख्स युवती की शादी कहीं और तय होने से नाराज़ था।