प्यार में धोखा और बदनामी! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोनिशा ने की जान देने की कोशिश
जम्मू-कश्मीर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोनिशा ने आत्महत्या करने की कोशिश की है और फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। उनकी मां रीना के मुताबिक, रोनिशा के मंगेतर प्रशांत ने सोशल मीडिया पर फर्ज़ी पेज बनाकर गंदी-गंदी बातें लिखीं और तस्वीरें शेयर कर उन्हें बदनाम किया। बकौल रिपोर्ट्स, प्रशांत का किसी और से अफेयर है।