जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, कठुआ के 24 वर्षीय ट्रक ड्राइवर अमन को फर्ज़ी महिला प्रोफाइल के ज़रिए हनीट्रैप में फंसाया गया। आरोप है कि ISI हैंडलर के कहने पर उसने घर के बाहर सिम-आधारित CCTV कैमरा लगाकर सेना और बीएसएफ वाहनों की लाइव गतिविधियां पाकिस्तान भेजीं। इसके लिए उसे ₹20,000 मिले जिसकी रकम दुबई के रास्ते भेजी गई थी।