अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत की 7% जीडीपी ग्रोथ और कम ब्याज दरों की तारीफ करने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा, "भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और ग्लोबल लीडर्स हमारी तरक्की को सराह रहे हैं।" इस दौरान उन्होंने विदेश में देश की आलोचना करने वालों पर भी निशाना साधा।