inshorts

पायलट को ज़िम्मेदार ठहराना दुर्भाग्यपूर्ण: एअर इंडिया विमान हादसे की रिपोर्ट को लेकर SC

अहमदाबाद (गुजरात) में हुए एअर इंडिया विमान हादसे पर आई कथित प्रारंभिक रिपोर्ट में पायलट की गलती बताए जाने पर सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने नाराज़गी जताई है। एससी ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ऐसे दावों को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-ज़िम्मेदाराना बताया जिसमें कहा गया था कि हादसे में पायलटों ने जानबूझकर ईंधन आपूर्ति बंद की थी।