उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने विश्व तीरंदाज़ी पैरा चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली बिना बाजू वाली पहली तीरंदाज़ बनने वालीं 18 वर्षीय शीतल देवी के लिए 'X' पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, "शीतल मेरे नज़रिए में आप हमेशा से ही विश्व चैंपियन रही हैं। आपने मुझे जो तीर दिया था, वह हमारे परिवार के लिए कीमती स्मृति बना रहेगा।"