पुरी (ओडिशा) के जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर लगे 'नीलचक्र' के बीच पूर्णिमा के दिन पूरा चांद दिखाई दिया जिसका वीडियो वायरल हुआ है। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने 'X' पर इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "जय जगन्नाथ।" आठ धातुओं के मिश्रण से बना आठ तीलियों वाला यह 'नीलचक्र' भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र का प्रतीक माना जाता है।