पुरी (ओडिशा) के श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने मंदिर परिसर में अधिकारियों/पुलिसकर्मियों और सेवादारों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। मुख्य प्रशासक अरविंद कुमार पाढी के अनुसार, पहले पुलिस/अधिकारियों के फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगेगा जिसमें बाद में सेवादार भी शामिल होंगे। आपात स्थिति में अधिकारी निर्दिष्ट स्थान पर जाकर इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।