पुरी (ओडिशा) में एक मशहूर रेस्टोरेंट को मटन के नाम पर बीफ परोसने के आरोप में सील कर दिया गया है। दरअसल, एक शख्स ने एक वायरल वीडियो में दावा किया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग-216 के किनारे कई ढाबों में बीफ की आपूर्ति की जा रही है। सील किया गया रेस्टोरेंट स्थानीय लोगों में मटन के लिए मशहूर है।