'दुर्योधन' के उदाहरण से पेरेंटिंग कोच ने बताया क्यों बच्चों की सारी मांगें पूरी करना है अनुचित

पेरेंटिंग कोच परीक्षित जोबनपुत्रा ने एक पॉडकास्ट में बच्चों की सारी मांगें पूरी करने को अनुचित बताते हुए कहा है, "संघर्ष करने वाले व्यक्ति के मुंह पर मुस्कान रहती है।" उन्होंने कहा, "जो संघर्ष नहीं करता उसमें जलन रहती है...सुकून नहीं होता वह 'भल्लालदेव' होगा...वह 'दुर्योधन' होगा...संघर्ष कर जो चीज़ें मिलती हैं उसमें संघर्ष के अंत की खुशी होती है।"