पैरेंटिंग कोच ने बताया मां-बाप की ये बातें सुनकर बच्चा खुद से नफरत करने लगता है

पैरेंटिंग कोच संदीप ने बताया है कि मां-बाप की कौनसी बातें सुनकर बच्चा खुद से नफरत करने लगता है। उन्होंने कहा, "हर बात पर नीचा दिखाना...'तू कभी कुछ ठीक से नहीं करता', रिश्तेदारों-पड़ोसियों से तुलना करना, सिर्फ गलतियां गिनाना, कुछ अच्छा करने पर बोलना- 'इतना ही किए?'" बकौल संदीप, इससे बच्चे को लगता है कि वह किसी लायक नहीं है।