पैरेंटिंग कोच आंचल जिंदल के मुताबिक, माता-पिता को बच्चों को बार-बार ना कहने, उनकी दूसरे बच्चे से तुलना करने, उनकी भावनाओं को नज़रअंदाज़ करने, उनसे परफेक्शन की उम्मीद करने और उनके साथ क्वॉलिटी टाइम ना बिताने की आदत बदल देनी चाहिए। बकौल आंचल, हर बच्चे में अनोखी खूबियां होती हैं इसलिए उनकी किसी और से तुलना करने से बचना चाहिए।