वेल्स की 24 वर्षीय धाविका जॉर्जिया टेलर की हाल ही में अचानक गंभीर रूप से बीमार पड़ने के कुछ ही दिनों बाद मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती होने से पहले जॉर्जिया के शरीर में चकत्ते और सूजन के बाद डॉक्टरों ने इसे एलर्जिक रिऐक्शन बताया था। पूरी तरह स्वस्थ जॉर्जिया की मौत ने कई लोगों को झकझोर दिया है।