पुरी-दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में मिली बम होने की खबर, यूपी में 3 घंटे रुकी ट्रेन
पुरी-दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिलने के बाद इस ट्रेन को उत्तर प्रदेश के टूंडला स्टेशन पर गुरुवार को 3 घंटे से ज़्यादा समय तक रोका गया। दरअसल, अधिकारियों को ट्रेन में कुछ संदिग्ध आतंकवादियों के विस्फोटकों के साथ यात्रा करने की सूचना मिली थी। हालांकि, ट्रेन की जांच किए जाने के बाद यह सूचना अफवाह निकली।