पूरे देश का दिल दहल गया है: महाकुंभ में मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत पर राघव चड्ढा

'आप' सांसद राघव चड्ढा ने महाकुंभ में मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत को लेकर कहा है, "मुझे लगता है इससे ज़्यादा दुखद खबर कोई नहीं हो सकती...पूरे देश का दिल दहल गया है।" उन्होंने आगे कहा, "सरकार ने जो व्यवस्थाएं की हैं उनकी एक बार समीक्षा करें और उनमें सुधार करें ताकि ऐसी कोई घटना दोबारा ना हो।"