अपने विशाल रेगिस्तान के लिए जाना जाने वाला सऊदी अरब लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया, चीन और बेल्जियम से रेत आयात कर रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण सऊदी अरब में इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण संबंधी ज़रूरत है क्योंकि सऊदी में उपलब्ध रेत के कण आमतौर पर बहुत गोल और चिकने होते हैं जिससे यह कंक्रीट में इस्तेमाल के लिए उपयोगी नहीं है।