प्री-फिल्ड ITR जमा करने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
विशेषज्ञों के अनुसार, प्री-फिल्ड ITR को अंतिम रिटर्न नहीं बल्कि शुरुआती ड्राफ्ट माना जाना चाहिए। जमा करने से पहले करदाताओं को फॉर्म 26AS, AIS, फॉर्म 16, बैंक रिकॉर्ड और पूंजीगत लाभ विवरण जैसी सभी जानकारियों का मिलान करना चाहिए। बकौल एक्सपर्ट्स, नोटिस और अतिरिक्त टैक्स भुगतान से बचने के लिए सभी आय और पात्र टैक्स कटौतियों का सत्यापन करना चाहिए।