inshorts

पेरू में 2023 में स्टोर से चोरी किए गए $13,000 के सिर्फ दाहिने पैर के 200 जूते

पेरू के हुआंकायो में 2023 में तीन चोरों ने एक जूते की स्टोर के डिस्प्ले में लगे दाहिने पैर के 200 स्नीकर्स (जूते) चोरी कर लिए थे। पुलिस ने बताया था कि चोरों ने आधी रात को दुकान का ताला तोड़ा और चोरी की तिपहिया साइकल से जूते ले गए। पुलिस का अनुमान था कि चोर जल्दीबाज़ी में रहे होंगे।