पूरे मिडिल ईस्ट में जारी हुआ अलर्ट, अमेरिका ने बड़े युद्ध की चेतावनी दी
अमेरिका ने मिडिल ईस्ट के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा, "हूती सऊदी अरब के खिलाफ हमले कर रहे हैं...टकराव के तेज़ी से बढ़ने की आशंका है।" लोगों से इस क्षेत्र की यात्रा करने से पहले दोबारा सोचने को कहा गया है। एडवाइज़री में इज़रायल, ईरान, इराक, UAE, सऊदी अरब, ओमान, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, लेबनान, मिस्र और सीरिया शामिल हैं।