बॉक्सर स्वीटी बूरा ने अपने कबड्डी प्लेयर पति दीपक हुड्डा पर फिर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दीपक पूरी रात कपड़े उतरवाकर उनके साथ मारपीट करते थे और तकिए से मुंह दबाकर मुक्के मारते थे। उन्होंने कहा कि दीपक उन्हें पांच-पांच दिन तक घर में बंद रखते थे और उनका फोन तक अपने कब्ज़े में ले लिया था।