प्रिंसिपल ने मैथ्स के टीचर को 25 सेकंड में जड़े 18 थप्पड़, गुजरात से सामने आया वीडियो

भरूच (गुजरात) के नवयुग स्कूल में प्रिंसिपल ने मैथ्स के टीचर को 25 सेकंड में 18 थप्पड़ मारे जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अधिकारी जांच कर रहे हैं। प्रिंसिपल का आरोप है कि शिक्षक कक्षा में अनुचित व्यवहार व मौखिक रूप से दुर्व्यवहार करता है। इसकी शिकायत होने पर दोनों के बीच बातचीत के दौरान गर्मागर्मी हो गई।