पूरे साल के लिए तय नहीं कर सकते विमानों का किराया: नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू
नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि सरकार पूरे साल विमानों के किराए पर कैप नहीं लगा सकती। त्योहारों और छुट्टियों के समय टिकटों के दाम बढ़ना एक सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ असाधारण परिस्थितियों में ही किराए पर कैप लगाती है, जैसा कि 'इंडिगो संकट' के बीच लगाया गया था।