inshorts

प्रिंस विलियम-केट मिडलटन के घर की सुरक्षा में सेंध; अंदर घुसे 2 लोग, हुए अरेस्ट

ब्रिटेन के नॉरफॉक स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट में प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की संपत्ति में सोमवार रात 2 लोग घुस गए जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के वक्त प्रिंस विलियम, केट और उनके तीनों बच्चे वहां मौजूद नहीं थे। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने शादी के तोहफे के तौर पर यह संपत्ति उन्हें दी थी।