प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडल्टन ने कैंसर फ्री होने का किया खुलासा
ब्रिटेन की प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन ने बताया है कि उन्होंने अपनी कीमोथेरेपी पूरी कर ली है। प्रिंस विलियम की पत्नी मिडलटन ने मार्च में कैंसर होने का खुलासा किया था। केट ने बताया, "एक परिवार के रूप में पिछले 9-महीने हमारे लिए अविश्वसनीय रूप से कठिन रहे हैं।" उन्होंने बताया कि अब उनका ध्यान कैंसर-फ्री होने पर रहेगा।