दुबई एयर शो में तेजस फाइटर जेट क्रैश होने की घटना पर रिटायर्ड एयर मार्शल संजीव कपूर ने कहा है, "इस दुर्भाग्यपूर्ण क्रैश ने...असल में पूरे सिस्टम को हिलाकर रख दिया है।" उन्होंने कहा, "इसका कारण...मकेनिकल, फ्लाय-बाय-वायर में खराबी या कंट्रोल सरफेस...में समस्या हो सकते हैं।" क्रैश में भारतीय वायुसेना के पायलट, विंग कमांडर एन स्याल का निधन हुआ है।