प्रिंसेस डायना की ‘रिवेंज ड्रेस’ 32 साल बाद फिर सुर्खियों में, चलते-चलते होगी नीलाम
प्रिंसेस डायना की मशहूर “रिवेंज ड्रेस” नीलामी के चलते फिर सुर्खियों में है। डायना ने यह काली ड्रेस 29 जून 1994 को पहनी थी, जब तत्कालीन प्रिंस चार्ल्स ने सार्वजनिक रूप से शादी में बेवफाई स्वीकार की थी। नीलामी से पहले इसे लंदन स्थित सोथबी में प्रदर्शित किया गया। इसके बाद ड्रेस हॉन्ग-कॉन्ग, जिनेवा और न्यूयॉर्क ले जाई जाएगी।