प्राइवेट कंपनी से 'पब्लिक कंपनी' बनी फोनपे, जल्द आएगा IPO

फिनटेक कंपनी फोनपे के बोर्ड ने कंपनी को प्राइवेट से 'पब्लिक कंपनी' बनाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। फोनपे ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग में कंपनी का नाम 'फोनपे प्राइवेट लिमिटेड' से बदलकर 'फोनपे लिमिटेड' करने का फैसला लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोनपे जल्द अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है।