प्राइवेट पार्ट पर ज़ख्म थे: बिहार में 5 वर्षीय रेप पीड़िता के शव को लेकर पोस्टमॉर्टम कर्मचारी

गया जी (बिहार) में 5-वर्षीय रेप पीड़िता के शव का पोस्टमॉर्टम करने वाले सरकारी अस्पताल के कर्मचारी ने 'दैनिक भास्कर' से कहा है, "शव देखकर रो पड़ा था...वह इतनी प्यारी थी कि मैं सोचने लगा...कोई ऐसी हरकत कैसे कर सकता है।" कर्मचारी ने कहा, "बच्ची के गले पर नाखून और कसाव के निशान थे...प्राइवेट पार्ट ज़ख्मी था...पैर अकड़े हुए थे।"