पार्क जाने से आप हो सकते हैं अंधे, इस देश में पार्क की मिट्टी में मिले भयानक पैरासाइट
डबलिन (आयरलैंड) के कई पार्कों की मिट्टी के नमूनों में इंसानों को अंधा करने वाले पैरासाइट के अंश मिले हैं। रिपोर्ट में पाया गया कि पार्कों के प्रवेश द्वार के पास सबसे अधिक राउंडवर्म पैरासाइट होते हैं। माना जा रहा है कि पार्क में कुत्तों का मल त्याग कराने से ये पैरासाइट मल से निकलकर मिट्टी में फैल रहे हैं।