inshorts

पार्क में 8-10 लड़कों ने कपल को डंडों से पीटा, लात-घूंसे मारे; सामने आया वीडियो

मुंबई के एक पार्क में 8-10 लड़कों ने एक कपल को डंडों से पीटा और लात-घूंसे मारे जिसका वीडियो सामने आया है। कपल अपनी तस्वीरें ले रहा था और इस दौरान नाबालिग लड़कों ने भद्दी टिप्पणियां कीं जिसका उन्होंने विरोध किया था। डीसीपी गणेश शिंदे ने बताया कि कपल की शिकायत पर 8 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।