प्रेग्नेंट पत्नी को डॉक्टर को दिखाने के लिए मांगी छुट्टी तो अफसर ने शख्स से लिए ₹25000, हुआ ऐक्शन
सूरत महानगरपालिका के वॉच एंड वार्ड विभाग के कर्मचारी से ₹25,000 रिश्वत लेने के आरोप में एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। कर्मचारी ने गर्भवती पत्नी को डॉक्टर के पास ले जाने के लिए छुट्टी मांगी थी। बकौल रिपोर्ट, अधिकारी ने रकम के बदले ड्यूटी के बाद बाहर जाने की अनुमति/गैर-हाज़िरी न लगाने/मेमो जारी न करने का आश्वासन दिया।