प्रेग्नेंट पत्नी को कलीग्स संग बिज़नेस ट्रिप बताकर थाईलैंड गया एक मलेशियाई शख्स वहां आई बाढ़ में अपनी प्रेमिका संग फंसा हुआ मिला है। परेशान मलेशियाई पत्नी ने अपने पति को ढूंढने के लिए सोशल मीडिया पर मदद मांगी थी। बाद में पता चला कि उसके 'कलीग्स' असल में एक महिला थी जो उसके साथ कमरा शेयर कर रही थी।