गाज़ियाबाद (यूपी) में बुधवार को एक तेज़ रफ्तार कार रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे झुग्गियों पर जा गिरी। इस घटना में एक नौ महीने की गर्भवती महिला, उसका पति और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला ने बाद में अस्पताल में ऑपरेशन के ज़रिए स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। महिला की हालत गंभीर है।