प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बिल्लियां क्यों खतरनाक हो सकती हैं?
मेयो क्लिनिक की रिपोर्ट कहती है कि बिल्लियों के मल में पाए जाने वाले पैरासाइट 'टॉक्सोप्लाज़मोसिस' से गर्भवती महिलाओं के भ्रूण को संक्रमण हो सकता है। यह पैरासाइट बिल्लियों की आंतों में होता है और उनके मल के संपर्क में आने से संक्रमण हो सकता है। इससे गर्भपात और बच्चे को अंधेपन या मानसिक बीमारी हो सकती है।