प्रेग्नेंसी टेस्ट की तरह 2 मिनट में सांप के ज़हर का लगेगा पता, भारतीय शोधकर्ताओं ने बनाई किट
कर्नाटक में शोधकर्ताओं ने कथित तौर पर दुनिया की पहली 'स्नेक वेनम टेस्ट किट' बनाई है जिसके ज़रिए प्रेग्नेंसी टेस्ट की तरह 2-मिनट में पता लगाया जा सकता है कि काटने वाला सांप ज़हरीला है या नहीं। बायोटेक्नोलॉजी में 35+ साल के अनुभव वाले डॉक्टर शमा भट्ट ने यह किट विकसित की है जिसका ट्रायल 100% सटीक रहा है।