प्रेग्नेंसी में करवाचौथ का व्रत रख सकते हैं? रखें तो कैसे रखें? डॉक्टर ने दिए सारे जवाब

गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका ने कहा है कि प्रेग्नेंट महिलाएं डॉक्टर से पूछे बिना करवाचौथ का व्रत बिल्कुल न रखें। उन्होंने कहा, "डॉक्टर क्लियरेंस देते हैं तो सरगी में ड्राई फ्रूट्स, पनीर और प्रोटीन से भरपूर चीज़ें खाएं। ज़्यादा काम न करें...2-3 घंटे की नींद ज़रूर लें...गुस्सा न करें। निर्जला व्रत न रखें...नॉर्मल पानी, नारियल पानी और जूस लेते रहें।"