पैराग्लाइडिंग के दौरान हिमाचल में हुआ हादसा, उड़ान भरने के कुछ देर बाद गिरने से पायलट की मौत
कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) में उड़ान भरने के कुछ देर बाद एक टैंडम पैराग्लाइडर के तकनीकी खराबी के कारण असंतुलित होकर गिरने से पायलट की मौत हो गई और पर्यटक घायल हो गया है। यह हादसा बीर बिलिंग पैराग्लाइडिंग स्थल पर हुआ। बकौल रिपोर्ट, पायलट को ले जा रही ऐम्बुलेंस के ट्रैफिक में फंसने से इलाज में 1-घंटे की देरी हुई।