पैराग्लाइडिंग एक शानदार एडवेंचर और रोमांचक ऐक्टिविटी है जो आपको लाइफटाइम याद रहती है। आप अगर पैराग्लाइडिंग का शौक रखते हैं तो आपको ये 5 जगह ज़रूर देखनी चाहिए। भारत में मनाली व बीर-बिलिंग (हिमाचल प्रदेश), नैनीताल (उत्तराखंड), कामशेत (महाराष्ट्र) और अरंबोल बीच (गोवा) पैराग्लाइडिंग के लिए बेस्ट हैं। बीर-बिलिंग को 'भारत की पैराग्लाइडिंग कैपिटल' कहा जाता है।