श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (अयोध्या) के शिखर पर केसरिया धर्म ध्वजा फहराए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "यह ध्वज संघर्ष से सृजन की गाथा है, सदियों से चले आ रहे स्वप्नों का साकार स्वरूप है।" उन्होंने कहा, "यह धर्मध्वज प्रेरणा बनेगा कि प्राण जाए पर वचन न जाए अर्थात जो कहा जाए, वही किया जाए।"