पुर्तगाली सांसद मिगुएल एरुडा पर एयरपोर्ट्स से सूटकेस चुराने के आरोप लगे हैं और घटना के बाद देश में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। एएफपी के अनुसार, उनके घर से चोरी का सामान बरामद हुआ है। इसके बाद मिगुएल को उनकी चेगा पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। हालांकि, मिगुएल ने आरोपों को झूठा बताया है।